CG : नगरी में मना बिहार चुनाव के जीत का उत्सव

नगरी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अभूतपूर्व विजय हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद नगर पंचायत नगरी में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाज़ी की और विजय उत्सव मनाया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल, सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्र प्रथम की नीति की जनता द्वारा फिर से की गई मजबूत मुहर है। बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अब किसी भी हालत में जंगलराज को वापस नहीं आने देगी। एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों के समर्पण, परिश्रम और मजबूत संगठन ने मिलकर ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त किया है। यह विजय लोकतंत्र की जीत है और विकास तथा स्थिरता की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प है।

जन की आकांक्षाओं को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रकाश बैस ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। जहाँ गरीब कल्याण, युवाओं के अवसर, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के सम्मान और आम जन की आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। यही कारण है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए की सरकार को पूर्ण बहुमत से समर्थन दिया और “विकास बनाम विघटन” की लड़ाई में विकास को चुना।

kgnews

Recent Posts

CG : दो जिलों में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते दो बाबू गिरफ्तार …

CG : दो जिलों में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते दो बाबू गिरफ्तार …

रायपुर । भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने…

8 minutes ago
CG : फर्जी निवास प्रमाणपत्र रैकेट का भंडाफोड़, CRPF जवान समेत गिरोह के कई सदस्य गिरफ्त में …

CG : फर्जी निवास प्रमाणपत्र रैकेट का भंडाफोड़, CRPF जवान समेत गिरोह के कई सदस्य गिरफ्त में …

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों…

13 minutes ago
CG : अवैध शराब बिक्री पर ढिलाई पड़ी भारी, टीआई दीपेश जायसवाल निलंबित …

CG : अवैध शराब बिक्री पर ढिलाई पड़ी भारी, टीआई दीपेश जायसवाल निलंबित …

रायपुर । अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और संदिग्ध आचरण के आरोप…

18 minutes ago
खाद वितरण में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, 66 अधिकारी-कर्मचारियों को थमाए नोटिस

खाद वितरण में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, 66 अधिकारी-कर्मचारियों को थमाए नोटिस

मुंगेली. खरीफ सीजन 2026 में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर जिला…

21 minutes ago
बंगाल की खाड़ी से बदला मौसम, CG के कई जिलों में आज बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी से बदला मौसम, CG के कई जिलों में आज बारिश के आसार

रायपुर. नौतपा के बीच ही मौसम ने करवट ले ली है. प्रदेश के उत्तरी और…

1 hour ago
माता वैष्णो देवी पहुंचे CM मोहन यादव, श्राइन बोर्ड के मॉडल से हुए प्रभावित; बताई यात्रा की खास वजह

माता वैष्णो देवी पहुंचे CM मोहन यादव, श्राइन बोर्ड के मॉडल से हुए प्रभावित; बताई यात्रा की खास वजह

भोपाल  मध्य प्रदेश के महाकाल, ओंकारेश्वर जैसे तीर्थ स्थानों पर क्राउड मैनेजमेंट का पूरा प्लान…

1 hour ago