रायगढ़। जिले के लैलूंगा में एक नर हाथी सड़क पर घुमता दिखाई दिया। इससे आसपास रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल निर्मित हो गया। मामले की जानकारी जब वन अमला को लगी तो मौके पर पहुंच कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया। बता दें कि धर्मजयगढ़ वन मंडल में साल भर हाथियों का विचरण होता है और जंगल से भटक कर हाथी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचते हैं। इस संबंध में विभागीय अमला ने बताया कि शाम ढलने के बाद लैलूंगा रेंज के जंगल से भटकते हुए एक नर हाथी नगर के सड़क में आ पहुंचा। जिसकी जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। तब तक मामले की सूचना वन अमला को लग चुकी थी। जिसके बाद तत्काल वन अमला की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने लगे। बड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मी व हाथी ट्रेकरों के द्वारा हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया। बताया जा रहा है कि हाथी पाकरगांव की ओर से आगे निकल गया। लैलूंगा के सड़क पर हाथी की मौजूदगी के बाद विभाग भी सकते में आ गया। ऐसे में किसी प्रकार की कोई नुकसान न हो इसके लिए वन परिक्षेत्राधिकारी, हाथी ट्रेकर सहित वन अमला हाथी की निगरानी कर रहे हैं।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…