कवर्धा. कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास रविवार की शाम खून से लथपथ शव मिला. मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना होने की बात सामने आ रही है.
मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे निशान मिले हैं, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई होगी. कवर्धा एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कवर्धा थाना अंतर्गत लालपुर नर्सरी के पीछे में अज्ञात शव मिला है, जिसकी शिनाख्ती की कोशिश की जा रही है. देखकर लाश 2 दिन पुरानी लग रही है.
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…