बिलासपुर। न्यायधानी में एक बार फिर नशे में धुत्त कार सवारों ने हंगामा मचाया है. सरकंडा क्षेत्र के सोनगंगा कालोनी के सामने कार सवार शराबी युवकों के हंगामा खड़ा करने की वजह से मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार, नशे में धुत दो युवक एक चार पहिया वाहन में सवार थे, जिसकी नंबर प्लेट पर बड़े अक्षरों में “पुलिस” लिखा हुआ था.
वाहन चालक ने खुद को पुलिसकर्मी का भाई बताकर लोगों को डराने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में चूर युवकों ने सड़क पर लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाई और कई बार राहगीरों को टक्कर मारने की भी कोशिश की. जब स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस लिखी गाड़ी के दम पर अपना रुतबा दिखाने का प्रयास भी किया, और लोगों से गाली-गलौज और झड़प करना शुरू कर दिया. जिसके कारण मुख्य मार्ग में जाम जैसी स्थिति भी बन गई. सड़क पर हंगामा देख लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए. लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए युवक गाड़ी सहित मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गाड़ी नंबर और वीडियो के आधार पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…