CG : नशे में धुत बेटे ने पिता की हत्या की…

बलरामपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कुसमी थाना क्षेत्र के रेहड़ा गांव में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा शराब के नशे में धुत था और मामूली विवाद के बाद उसने लाठीए डंडे और लात.घूंसों से अपने पिता को इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक शुक्रवार देर रात शराब के नशे में घर लौटा। घर आते ही उसका अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बेटे ने लाठी और डंडे से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब पिता जमीन पर गिर गएए तब भी उसने उन्हें लात.घूंसों से पीटना जारी रखा। घटना के बाद परिवार और पड़ोसी जब तक मौके पर पहुंचे तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था। कुसमी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी युवक नशे में था और गुस्से में उसने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। रेहड़ा गांव में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कुछ महीनों से शराब के नशे में अक्सर घर में झगड़ा करता था। कई बार गांव वालों ने भी उसे समझाने की कोशिश कीए लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : स्टेडियम की खिड़कियों में लगा शीशा अब टूट रहा है …

राजनांदगांव : स्टेडियम की खिड़कियों में लगा शीशा अब टूट रहा है …

राजनांदगांव| दिग्विजय स्टेडियम की खिड़कियों पर लगा शीशा टूट रहा है। इससे स्टेडियम की सुुंदरता…

3 minutes ago
राजनांदगांव : विस स्तरीय चक्काजाम तैयारियों की हुई बैठक …

राजनांदगांव : विस स्तरीय चक्काजाम तैयारियों की हुई बैठक …

तुमड़ीबोड़| तुमड़ीबोड़ में 29 जून को होने वाले विधानसभा स्तरीय चक्काजाम व धरना प्रदर्शन के…

5 minutes ago
राजनांदगांव : चौपाटी रोड किनारे लगी प्रतिमाएं टूटी, सुधारा जाए …

राजनांदगांव : चौपाटी रोड किनारे लगी प्रतिमाएं टूटी, सुधारा जाए …

राजनांदगांव | वीआईपी रोड से पुष्पवाटिका जाने वाली सड़क में सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिमाएं लगाई…

13 minutes ago
राजनांदगांव : पावती के लिए विगत आठ माह से घुमा रही पटवारी …

राजनांदगांव : पावती के लिए विगत आठ माह से घुमा रही पटवारी …

विकासखंड के आश्रित ग्राम कोटरासरार निवासी विनोद गायकवाड़ ने आरोप लगाया है कि विगत 8…

16 minutes ago
CG : शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि …

CG : शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि …

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के…

20 minutes ago
CG : भिलाई में नशीली टेबलेट बेचने वाला गिरफ्तार …

CG : भिलाई में नशीली टेबलेट बेचने वाला गिरफ्तार …

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया…

23 minutes ago