छत्तीसगढ़

CG : नाबालिग को बहलाकर ले गया था यूपी, महीनों तक करता रहा रेप

जशपुर। नाबालिग को अपने साथ काम का झांसा देते हुए लखनऊ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजू खान को आखिरकार जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और कुनकुरी क्षेत्र में आकर मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल के पुनीसोल से गिरफ्तार किया है। फिलहाल उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है, जहां नाबालिक के पिता ने नवंबर 2023 में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुरानी पुरानी फाइलें फिर से खोली और इस मामले गंभीरता से लिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित किया। टीम को साइबर सेल के सहयोग से नाबालिग के लखनऊ में होने की जानकारी मिली। पुलिस नाबालिग की वापसी के लिए लखनऊ के लिए 17.11.24 रवाना हुई। पुलिस के लखनऊ पहुंचने की जानकारी आरोपी को लगने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग को जशपुर सकुशल वापस लेकर आई। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि राजू खान पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह उनके गांव में काम करने आया हुआ था। काम झांसा देते हुए अपने साथ लखनऊ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिक को पुलिस ने परिजनों के सौंपने के बाद आरोपी की लगातार खोजबीन शुरू की। साइबर सेल की सहयोग से 20 दिसंबर को आरोपी को उसके घर पश्चिम बंगाल के पुनीसोल से गिरफ्तार कर लाया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

7 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

8 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

8 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

8 hours ago