धमतरी । नाबालिग के अपहरण फिर मारपीट के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए है, चौकी बिरेझर ने नाबालिग बालक के अपहरण एवं मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपी मोतीलाल बघेल उर्फ बल्ला (24 वर्ष) और सागर कुमार बघेल (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पटेवा रायपुर को गिरफ्तार किया है। 07.10.2025 की रात्रि को आरोपियों ने ग्राम संकरी निवासी नाबालिग बालक का इको वाहन क्रमांक CG04-QH-2857 से अपहरण कर लोहे के चूड़ा से मारपीट की थी।
बाद में बालक को अगले दिन संकरी पुल के पास छोड़ दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम गोजी क्षेत्र से वाहन सहित गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त इको वाहन व लोहे का चूड़ा जप्त किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(ख), 115(2), 137(2), 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…