छत्तीसगढ़

CG : नाबालिग लड़की को भगाने वाला गिरफ्तार

जशपुर  । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को नई दिल्ली से हिरासत में लेकर नाबालिग लड़की को बरामद किया है। वहीं पुलिस ने लड़की को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी युवक कोरबा का रहने वाला है। जिसके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, यह पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 11 जून 23 को उनकी नबालिग पुत्री को आरोपी ने अपहरण कर कही ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुटी थी। इसी बीच पता चला की आरोपी दिल्ली में है। इसके बाद पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 

आरोपी जमिर आलम भेजा गया जेल  पत्थलगांव पुलिस की टीम ने नई दिल्ली से जाकरअपहर्ता को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि,आरोपी कोरबा निवासी जमिर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद उसे दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

6 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago