जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी युवक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा. इस दौरान नाबालिग ने बच्चे को भी जन्म दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक रितेश तिग्गा को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.
आरोपी युवक रितेश तिग्गा ने नाबालिग के साथ तीन साल तक बलात्कार किया. इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई और घटना के 8 महीने बाद बच्ची को जन्म दिया. नवजात की मौत के बाद मामला सामने आया. इसके बाद पीड़िता आरोपी के खिलाफ शिकायत लेकर बगीचा थाना पहुंची. जहां पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376(2)n,पोक्सो 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया.
पुलिस ने आरोपी युवक रितेश तिग्गा को गिरफ्तार किया. बगीचा थाना प्रभारी संत राम अयाम ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया. नाबालिग गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है.
महासमुंद : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार…
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और…
उत्तर बस्तर कांकेर : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा…
बिलासपुर. नीट यूजी-2026 की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर…
उत्तर बस्तर कांकेर : क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से…
रायपुर : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं…