CG : निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में 2056 मरीजों का उपचार

चिकित्सकों ने दी अमूल्य सेवाएं: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

रायपुर,

चिकित्सकों ने दी अमूल्य सेवाएं: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
चिकित्सकों ने दी अमूल्य सेवाएं: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
चिकित्सकों ने दी अमूल्य सेवाएं: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव द्वारा भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में निरूशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ भी किया गया।

शिविर के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क उपचार कर चिकित्सकों ने अमूल्य सेवा प्रदान की है। शिविर में 2056 मरीजों का पंजीयन हुआ, जिनका उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ, आयुष्मान कार्ड तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया गया।

शिविर में प्रदेश से 18 तथा जिले से 12, कुल 30 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएँ दीं। इसमें कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, ऑर्थाेपेडिक, नेफ्रोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट सहित विभिन्न विशेषज्ञ सम्मिलित थे। शिविर में कई मरीजों में हृदय रोग, किडनी, मधुमेह और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का पहली बार निदान हुआ। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ऐसे मरीजों का आगे उच्चस्तरीय चिकित्सालयों में इलाज सुनिश्चित कराया जाएगा।

कार्यक्रम में रेडक्रास सोसायटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। आईएमए द्वारा 10 लाख रुपये की दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं तथा राम रसोई द्वारा 3 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सेवाभावी चिकित्सकों को सम्मानित किया और स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

8 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

8 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

8 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

9 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

9 hours ago