रायगढ़ मंगलवार को निगम राजस्व टीम द्वारा ढिमरापुर स्थित होटल एकार्ड के संपत्ति का नाप जोख किया गया। नाप जोख के अनुसार अब होटल एकार्ड को संपत्ति कर जमा करना होगा। बड़े संस्थानों के संपत्ति का निर्धारण के लिए निगम राजस्व की टीम गठित की गई है। टीम द्वारा मंगलवार को होटल एकॉर्ड के संपत्ति का नाप जोख किया गया। नाप जोख के आधार पर नए सिरे से होटल एकार्ड संचालक को संपत्ति कर जमा करना होगा। इसी तरह शहर के बड़े संस्थान जो स्वविवरण के आधार पर संपत्ति कर जमा कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों का नए सिरे से नाप जोख किया जाएगा। निगम प्रशासन द्वारा बड़े संस्थानों को स्वविवरण में संपूर्ण जानकारी अच्छी तरह भरने की अपील की है। इसी तरह संपत्ति कर बकाया वसूली के लिए लगातार नोटिस जारी की जा रही। कार्रवाई में इंजीनियर सहित राजस्व विभाग की टीम शामिल थे।
धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…
रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…
रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…