छत्तीसगढ़

CG : नेवी में महासमुंद के युवक का हुआ चयन

महासमुंद। सरायपाली क्षेत्र के पतेरापाली निवासी अंजू प्रधान ने नौसेना में चयनित होकर न केवल वार्ड बल्कि शहर सहित पूरे अंचल का नाम रोशन किया है। नौसेना में चयनित होने पर समस्त वार्डवासियों ने अंजू का स्वागत किया। पतेरापाली निवासी नरेश प्रधान व अनीता प्रधान की पुत्री अंजू प्रधान ने केवल 20 वर्ष की अल्पायु में ही यह गौरवान्वित करने वाला कार्य कर दिखाया है।

अंजू ने बताया कि सरायपाली के एक निजी विद्यालय से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करने के पश्चात 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई उन्होंने प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर से की थी। इसके पश्चात शासकीय नागार्जुन महाविद्यालय साइंस कॉलेज रायपुर में बीएससी गणित की पढ़ाई कर रही थी। बीते लगभग दो वर्षों से वह नेवी की भी तैयारी कर रही थी। रायपुर में नेवी के लिए निविदा निकला था, जिसकी परीक्षा में गणित विषय वालों को ही सम्मिलित होना था। कक्षा 12वीं के आधार पर होने वाले इसके एंट्रेंस एग्जाम की वह तैयारी कर रही थी। अंतत: उन्होंने रायपुर में कंप्यूटर से यह परीक्षा दी। जिसका फिजिकल टेस्ट विशाखापट्टनम में हुआ था।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : सर्वाइकल कैंसर से बचाने एचपीवी टीकाकरण शुरू …

राजनांदगांव : सर्वाइकल कैंसर से बचाने एचपीवी टीकाकरण शुरू …

राजनांदगांव l अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल और अग्रवाल नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में…

2 minutes ago
राजनांदगांव : शराब पीने पैसे नहीं ​दिए तो पर्स से छीना, 3 गिरफ्तार …

राजनांदगांव : शराब पीने पैसे नहीं ​दिए तो पर्स से छीना, 3 गिरफ्तार …

राजनांदगांव l रास्ता रोककर युवक के पर्स से 2 हजार रुपए छिनने वाले तीन आरोपियों…

4 minutes ago
राजनांदगांव : खैरागढ़ रोड पर पुलिस चौकी के सामने अंधेरा …

राजनांदगांव : खैरागढ़ रोड पर पुलिस चौकी के सामने अंधेरा …

राजनांदगांव| खैरागढ़ रोड पर पुलिस चौकी के आगे कई स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात…

6 minutes ago
राजनांदगांव : 16.33 करोड़ से होंगे 181 काम, रमन बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं …

राजनांदगांव : 16.33 करोड़ से होंगे 181 काम, रमन बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं …

राजनांदगांव l विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर…

8 minutes ago
24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, संवेदनशीलता और जनहित को सर्वोच्च…

16 minutes ago
CG : कुत्तों के हमले से हिरण की मौत, सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम …

CG : कुत्तों के हमले से हिरण की मौत, सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम …

बलरामपुर: जंगल से भटककर बस्ती में रविवार को आए हिरण पर कुत्तों ने हमला कर…

18 minutes ago