छत्तीसगढ़

CG : 5 हजार श्रमिकों को 3.03 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता जारी…

महासमुंद। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिल सके। जिले के श्रम कल्याण अधिकारी डी.एल. पात्र ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को लाभ पहुंचाया गया है।

इन योजनाओं के तहत श्रमिकों को योजनावार आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि जिले में 1 अक्टूबर 2024 से 20 मार्च 2025 तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कुल 4970 श्रमिकों को 03 करोड़ 03 लाख 45 हजार से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित सहायता राशि जिसमें मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी योजना के तहत 62 लाभार्थियों को 6 लाख 59 हजार 750 रुपए, मिनी माता महतारी योजना के 290 लाभार्थियों को 58 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के 3960 लाभार्थियों को 80 लाख 5 हजार 500 रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के 62 लाभार्थियों को 6 लाख 59 हजार 750, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के 123 लाभार्थियों को 24 लाख 60 हजार रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 34 लाभार्थियों को 34 लाख रुपए और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के 501 बच्चों को 01 करोड़ 20 हजार रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इन सभी योजनाओं के तहत दी गई आर्थिक सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में जमा की गई। यह पहल श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : कुत्तों के हमले से हिरण की मौत, सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम …

CG : कुत्तों के हमले से हिरण की मौत, सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम …

बलरामपुर: जंगल से भटककर बस्ती में रविवार को आए हिरण पर कुत्तों ने हमला कर…

5 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र, आज हंगामे के पूरे आसार …

CG : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र, आज हंगामे के पूरे आसार …

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र में कांग्रेस 14 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास…

11 minutes ago
CG : मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने का मामला, पुलिस के एक्शन के बाद पत्नी पलटी …

CG : मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने का मामला, पुलिस के एक्शन के बाद पत्नी पलटी …

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी को प्रताड़ित करने और नाबालिग बेटे से 'पाकिस्तान…

16 minutes ago
CG : निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में नाबालिग से हैवानियत …

CG : निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में नाबालिग से हैवानियत …

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला थाने के पास कांग्रेस के निर्माणाधीन भवन में नाबालिग…

20 minutes ago
सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

11 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

12 hours ago