CG : नेशनल लोक अदालत में वर्षों से लंबित मामलों का हुआ त्वरित निराकरण

दंतेवाड़ा, इस वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत में वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित निराकरण किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य के निर्देशानुसार राजस्व जिला दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर एवं बचेली के न्यायालयों को सम्मिलित करते हुए कुल 10 खंडपीठों का गठन किया गया। इसके साथ ही राजस्व न्यायालयों में भी खंडपीठों का गठन किया गया था।


सभी न्यायालयों में लंबित कुल 4810 नियमित मामले लोक अदालत में रखे गए थे, जिनमें से 4728 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण करते हुए कुल 4,10,52,768 रुपये की राशि का एवार्ड पारित किया गया। यह लोक अदालत वर्चुअल एवं भौतिक दोनों माध्यमों से आयोजित की गई। 
इन प्रकरणों के निराकरण हेतु दंतेवाड़ा न्यायालय में खंडपीठ क्रमांक 1 के पीठासीन अधिकारी प्रधान जिला न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य, खंडपीठ क्रमांक 2 में न्यायाधीश परिवार न्यायालय हरीश कुमार अवस्थी, खंडपीठ क्रमांक 3 में प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहन प्रसाद गुप्ता, खंडपीठ क्रमांक 4 में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय नक्सल मामले) सुनील कुमार जायसवाल, खंडपीठ क्रमांक 5 में द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.पी. सिंह दांगी, खंडपीठ क्रमांक 6 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी अपूर्वा दांगी तथा खंडपीठ क्रमांक 7 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी हर्षवर्धन जायसवाल की खंडपीठ गठित की गई थी।


इसके साथ ही व्यवहार न्यायालय बीजापुर में खंडपीठ क्रमांक 1 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी रोजमीन खाखा, व्यवहार न्यायालय सुकमा में खंडपीठ क्रमांक 1 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी रमेश चौहान तथा व्यवहार न्यायालय बचेली में खंडपीठ क्रमांक 1 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी श्वेता ठाकुर की खंडपीठ गठित की गई थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दंतेवाड़ा तथा बचेली द्वारा अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में राजीनामा के लिए रखा गया था।

लोक अदालत में भारतीय स्टेट बैंक, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, ग्रामीण बैंक, विद्युत विभाग, श्रीराम फाइनेंस कंपनी, नगर पंचायत बारसूर, चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी, बीएसएनएल, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकित्सीय विभाग का सराहनीय योगदान रहा। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा पक्षकारों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। साथ ही सभी न्यायाधीशों, पक्षकारों, कर्मचारियों एवं मीडियाकर्मियों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। 

kgnews

Recent Posts

CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

रायपुर । राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव चौक के पास शंकर नगर रोड पर शुक्रवार…

5 minutes ago
CG : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा केन्द्रीय जेल दुर्ग का किया गया निरीक्षण…

CG : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा केन्द्रीय जेल दुर्ग का किया गया निरीक्षण…

दियों के अधिकारों, मूलभूत सुविधाओं एवं सुधारात्मक व्यवस्थाओं की हुई व्यापक समीक्षा दुर्ग । मुख्यालय…

8 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व…

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व…

तेजबहादुर सिंह भुवाल, सहा. जनसंपर्क अधिकारी रायपुर । किसान परिवार से निकलकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के…

24 minutes ago
CG : भारत की सुरक्षा पर चुनौतियां और समाधान पर व्याख्यान : संविधान के तहत चले देश…

CG : भारत की सुरक्षा पर चुनौतियां और समाधान पर व्याख्यान : संविधान के तहत चले देश…

रायपुर । भारत की सुरक्षा पर चुनौतियां और समाधान पर व्याख्यान देते हुए सुप्रीम कोर्ट…

29 minutes ago
कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

रायपुर  किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 hour ago
शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल   खरीफ सीजन में मध्य प्रदेश के कई जिलों में धान की खेती जमकर की…

2 hours ago