गरियाबंद । बहन को तीजा के लिए लाने उसके ससुराल जा रहे दो सगे भाइयों की नेशनल हाइवे पर कोड़ो हरदी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर मौत हो गई. मृतक नगरी के निवासी बताए जा रहे हैं. गरियाबंद जिला मुख्यालय से देवभोग मार्ग में नेशनल हाइवे पर कोड़ो हरदी मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक दयालु ध्रुव और गजेंद्र ध्रुव की मौके पर मौत हो गई है. नगरी निवासी युवक बाइक में सवार होकर गरियाबंद की ओर आ रहे थे, जिन्हें मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों के सर के चिथड़े उड़ गए, भेजा निकल कर कई फीट दूर तक छिटका गया था. हादसे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है.
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…