सक्ती जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ नशे में धुत्त तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. गांव वालों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है. बता दें कि हाल ही में इससे पहले कोंडागांव, दुर्ग और बिलासपुर जिले में गैंगरेप की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, तीन युवकों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को बहला फुसलाकर सूने मकान में लेकर गए, जहां शराब के नशे में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवती के रिश्तेदार हैं. डभरा पुलिस ने सभी आरोपियों का डाक्टरी मुलाइजा कराया. इसके बाद सभी को जेल भेजा. हाल ही में कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में भी एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था. पांच दरिंदों ने सिलाई मशीन लेने घर से निकली युवती को हवस का शिकार बनाया था. पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…
दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…
रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…
बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…
’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…