रायगढ़। जिले में शनिवार की सुबह हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो जाने का मामला सामने आया है, घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में हाथी और मानव के बीच द्वंद में इंसानों की मौत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम मे धर्मजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में हाथी ने आज सुबह तकरीबन 7 बजे रामपुर निवासी रमलू तिर्की को कुचल कर मौत उतार दिया। बताया जा रहा है की ग्रामीण अपने साथियों के साथ फसल रखवानी कर रहा था, इसी दौरान हाथी से आमना सामना हो जाने के बाद हाथी ने उसे कुचलकर मारा डाला वहीं उसके साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाकर गांव पहुंचकर गांव वालों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है।
हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत होने की जानकारी मिलते ही धर्मजयगढ़ वन मंडल की टीम मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।
भोपाल वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर…
बलरामपुर. बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ…
भोपाल अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्र को…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी दूर करने के…