छत्तीसगढ़

CG : नैनो डीएपी और नैनो यूरिया से बढ़ी पैदावार, किसान दुखा राम बने मिसाल …

कोण्डागांव । जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पिटेचुवा के प्रगतिशील किसान दुखा राम मरकाम आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं। 15 एकड़ भूमि में खेती करने वाले श्री मरकाम पिछले दो वर्षों से नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि और लागत में कमी का लाभ मिला है।

किसान का कहना है कि नैनो उर्वरकों के छिड़काव से पोषक तत्व सीधे पौधों तक पहुंचते हैं, जिससे फसल की बढ़वार बेहतर होती है। धान की रोपाई के लगभग 30 दिन बाद पहला तथा आवश्यकता अनुसार 50 से 60 दिनों के बीच दूसरा छिड़काव किया जाता है। इससे पौधे अधिक स्वस्थ, मजबूत और उत्पादक बनते हैं।

श्री मरकाम के अनुसार नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग से उन्हें प्रति एकड़ 15 से 20 क्विंटल धान उत्पादन प्राप्त हो रहा है। पहले वे प्रति एकड़ लगभग 50 किलोग्राम दानेदार डीएपी का उपयोग करते थे, जिस पर करीब 1850 रुपये खर्च होते थे और उत्पादन 10 से 15 क्विंटल प्रति एकड़ मिलता था। अब नैनो डीएपी के प्रयोग से दानेदार डीएपी की आवश्यकता लगभग 50 प्रतिशत कम हो गई है तथा प्रति एकड़ दो बोतल नैनो डीएपी पर करीब 1200 रुपये का खर्च आ रहा है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से उत्पादन में लगभग 30 प्रतिशत वृद्धि और उर्वरक लागत में करीब 50 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। फसल में हरियाली, जड़ों के विकास, शाखाओं की संख्या और बालियों की वृद्धि में भी सकारात्मक सुधार देखा गया है।

दुखा राम मरकाम की सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य किसान भी नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग में रुचि दिखा रहे हैं। इससे आधुनिक, टिकाऊ और लाभकारी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिल रहा है, जो किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…

31 minutes ago
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी…

56 minutes ago
सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल  सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

1 hour ago
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…

1 hour ago
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…

2 hours ago
कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…

2 hours ago