अंबागढ़ चौकी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंचायत रानाटोला में सिंचाई विभाग की नहर-नाली योजना में दरारें सामने आई हैं। करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बन रही चार किलोमीटर लंबी नहर-नाली में निर्माण के दौरान ही दरारें दिखने लगी हैं। कई जगह नालियां टूटने लगी हैं। ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही, गड़बड़ी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों और नहर-नाली समिति के अध्यक्ष ने एस्टीमेट से अलग निर्माण की शिकायत की है। इससे पहले भी कलेक्टर के निर्देश पर धंसी हुई नाली को तुड़वाकर दोबारा बनवाया गया था। अब फिर से ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है। कलेक्टर ने जांच समिति बनाकर निरीक्षण कराने निर्देश दिए हैं। विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि यह साय सरकार के सुशासन का सच है। वनांचल क्षेत्र की योजनाएं बर्बाद हो रही हैं। सरकार यहां के संसाधनों का शोषण कर रही है।
तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा: इस मामले में विभाग के ईई आफताब आलम ने कहा कि नहर-नाली में दरारें आने पर उसे तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा। निर्माण की पांच साल की गारंटी है। इसकी पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की है। अभी काम पूरा नहीं हुआ है।
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…