छत्तीसगढ़

CG : पटवारी को दुर्ग कलेक्टर ने किया सस्पेंड, …

दुर्ग। जमीन बंटवारे के एवज में 45 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। रिश्वत लेने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की सत्यता की जांच तहसीलदार अहिवारा द्वारा की गई। जांच के दौरान अमन कुमार टंडन, भूमिस्वामी उत्तम टंडन तथा हल्का पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि भूमि बंटवारे के नाम पर पटवारी को 45 हजार रुपये दिए गए थे। पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर ने अपने बयान में स्वीकार किया कि उन्होंने पक्षकार की माता से राशि ली थी। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल वीडियो में वे वेतन मिलने के बाद राशि लौटाने की बात कर रहे थे।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिलाई-3 महेश सिंह राजपूत ने कार्रवाई करते हुए पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया। आदेश में कहा गया कि भूमि बंटवारे के एवज में राशि लेना और कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 एवं नियम-14 का उल्लंघन है और यह कदाचार की श्रेणी में आता है। निलंबन अवधि के दौरान पटवारी ठाकुर का मुख्यालय तहसील कार्यालय अहिवारा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में संपत्ति विवाद, बारात और शराब के पैसे को लेकर मारपीट …

CG : रायपुर में संपत्ति विवाद, बारात और शराब के पैसे को लेकर मारपीट …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला, खमतराई, तेलीबांधा और आरंग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग विवादों के…

1 minute ago
CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

मनेन्द्रगढ़। जिले में तीन नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाने और…

5 minutes ago
CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

रायपुर। नगर निगम ने शहर में अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधा के खिलाफ अभियान चलाते…

12 minutes ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

14 minutes ago
CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी…

15 minutes ago
CG : 3 लाख रुपए किलो, बस्तर को अब मियाजाकी आम ने भी दिलाई नई पहचान …

CG : 3 लाख रुपए किलो, बस्तर को अब मियाजाकी आम ने भी दिलाई नई पहचान …

बस्तर। छत्तीसगढ़ का बस्तर, जो कभी नक्सलवाद और बारूद की गूंज के लिए जाना जाता…

19 minutes ago