छत्तीसगढ़

CG : पटवारी ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, कलेक्टर ने वेतन वृद्धि रोकी

कोरबा। सरकारी जमीन में गड़बड़ी करने वाले मुढुंनारा के तत्कालीन पटवारी गोविंद राम कंवर की दो वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इसके साथ ही हरदीबाजार तहसील में अटैच किया गया है। वर्तमान में वह पटवारी हल्का नंबर 11 उतरदा में कार्यरत था। जांच में रकबे में काट छांट कर वृद्धि करना सामने आया था। कलेक्टर अजीत वसंत ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। भैसमा तहसील के ग्राम मुढ़ुनारा में खसरा नंबर 255 और रकबा 2.400 हेक्टेयर मिसल बंदोबस्त में किसी के नाम दर्ज नहीं था। अधिकार अभिलेख वर्ष 1954- 55 के खाता क्रमांक 8 भूमि स्वामी गंजहा धरजिया के नाम खसरा नंबर 255 रकबा 0.202 हेक्टेयर दर्ज है । मसाहती खसरा पंचसाला 2004-5 के अनुसार खसरा नंबर 255 में 0.21 हेक्टेयर दर्ज है ।

दिलबोध के नाम पर भी जमाबंदी नंबर 105 /3 के रूप में दर्ज है लेकिन वर्तमान खसरा पंचसाला वर्ष 2021-22 से 2025-26 के अनुसार खसरा नंबर 255 लगभग 2.400 हेक्टेयर दर्ज है ।अधिकार अभिलेख में रकबा 0.202 हेक्टेयर है । जिसके अनुसार लगभग 2.198 हेक्टेयर की वृद्धि की गई । इस जमीन को विक्रेता राम सिंह पिता नान्नी के नाम पर दर्ज कर दिया गया था। लेकिन किस आधार पर उसके नाम पर दर्ज हुआ इसका पता ही नहीं चला। यही नहीं, राम सिंह ने इस जमीन को खरोरा रायपुर निवासी गोविंद अग्रवाल को बेच दिया था। मामले में तहसीलदार ने नामांतरण के समय गड़बड़ी पकड़ी थी ।एसडीएम कोरबा ने भी मामले में जांच की । उस समय पटवारी गोविंद राम कंवर पदस्थ रहा है । पटवारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कलेक्टर ने उसके खिलाफ दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

ग्वालियर  रानी कमलापति (भोपाल) से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली वंदे भारत…

27 minutes ago
CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 05.02.2026 के…

44 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव | शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन की इन दिनों मरम्मत की जा…

47 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…

50 minutes ago
पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

जबलपुर  पड़ोसी के 8 वर्षीय बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में न्यायालय…

57 minutes ago
गैर-मुस्लिम से निकाह पर नई शर्त, वक्फ बोर्ड की अनुमति होगी अनिवार्य; जानें कहां लागू हुआ नियम

गैर-मुस्लिम से निकाह पर नई शर्त, वक्फ बोर्ड की अनुमति होगी अनिवार्य; जानें कहां लागू हुआ नियम

रायपुर  छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने निकाह व्यवस्था में पारदर्शिता लिए एक नई पहल करने जा…

1 hour ago