खंडवा जिले में हुई दुर्घटना पीड़ा दायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खंडवा जिले में हुई दुर्घटना पीड़ा दायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रभावित परिवारों को दी जाएगी 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में हुई दुर्घटना में आठ व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के लिए उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य 7 व्यक्ति भी दलदल में फंस गए। कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी 8 व्यक्तियों का असामयिक निधन हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल, जिला प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम ने जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को इस गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी सरकारी दावों और खोखले आश्वासनों से जब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के आदिवासियों…

23 minutes ago
कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

रायपुर  संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता…

24 minutes ago
ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

43 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

50 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

1 hour ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago