बोड़ला। आज जिले के बोड़ला नगर पंचायत व थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौका देखकर फरार हो गया है। घटना बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भोरमदेव रोड पर स्थित बोड़ला के वार्ड नम्बर14 की है, जहां मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे के एक बाइक सवार दंपति को तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल चला रहे रामलाल पात्रे व उनकी पत्नी सुशीला पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए है।

उनको स्वयं के साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती कराया गया है। जहां पर गंभीर रूप से घायल दंपति का उपचार जारी है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। इलाज कराने आ रहे थे। बोड़ला से लगे ग्राम सुकवापारा के रामलाल पात्रे अपनी पत्नी सुशीला को मलेरिया टायफाइड का चेक कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहे थे , उसी दौरान घोंघा खैरबना की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रितखाली ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इनकी बाइक को अपने चपेट में ले लिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के विषय में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित गति से चल रही थी। चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने से सुकवापारा की ओर से आ रहे बाइक सवार दंपति की ओर मुड़ गई और उसके ऊपर चढ़ गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *