CG : पति घर पहुंचा तो नशे में धुत मिली पत्नी, खाना देने में जताई असमर्थ, हुई हत्या

बस्तर , जिले के बुरगुम थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा खाना न देने पर गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसकी निर्मम हत्या कर दी. हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद अपनी बेटी को फोन कर हत्या की जानकारी दी और फिर फरार हो गया. थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह कुंवर से मिली जानकारी के अनुसार, सरगीपाल पुजारीगुड़ा निवासी बोमड़ा राम कटामी (35) ने अपनी पत्नी भीताय कटामी से खाना मांगा था. पत्नी नशे की हालत में थी और उसने खाना बनाने से इनकार कर दिया. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

गुस्से में आकर बोमड़ा राम ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद वह वहां से भाग निकला और अपनी बेटी सुखमती कश्यप की ससुराल हिड़पाल पहुंचा. वहां उसने बेटी को बताया कि उसने उसकी मां की हत्या कर दी है. यह सुनते ही बेटी घबरा गई और तुरंत मायके पहुंची. वहां मां की लाश देखकर उसने पुलिस को सूचना दी. बेटी की शिकायत पर बुरगुम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

kgnews

Recent Posts

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित नई दिल्ली…

30 minutes ago
CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…

1 hour ago
CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…

2 hours ago
CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

CG : स्कूल में अश्लीलता फ़ैलाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड …

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…

2 hours ago
CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

3 hours ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

3 hours ago