रायपुर राजधानी के तेलघानी नाका ओवर ब्रिज में एक सड़क के कुत्ते की शराबी ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इस वारदात का वीडियो जनता से रिश्ता को सोशल मीडिया के माधयम से प्राप्त हुआ है। आपको बता दें कि वीडियो में साफ़-साफ़ दिखाई दे रहा है कि शराबी ने किस तरीके से एक मासूम जानवर को बड़े-बड़े पत्थरों से उसके सिर को कुचल दिया। मामलें में एक संस्था ने गंज थाना प्रभारी से इसकी शिकायत भी की है।

जानवरों के लिए बनी है पशु क्रूरता अधिनियम की धारा
देश में पशुओं के खिलाफ क्रूरता को रोकने के लिए साल 1960 में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम लाया गया था। साथ ही इस एक्ट की धारा-4 के तहत साल 1962 में भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया गया। इस अधिनियम का उद्देश्य पशुओं को अनावश्यक सजा या जानवरों के उत्पीड़न की प्रवृत्ति को रोकना है। मामले को लेकर कई तरह के प्रावधान इस एक्ट में शामिल हैं। जैसे- अगर कोई पशु मालिक अपने पालतू जानवर को आवारा छोड़ देता है या उसका इलाज नहीं कराता, भूखा-प्यासा रखता है, तब ऐसा व्यक्ति पशु क्रूरता का अपराधी होगा।
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…
रायपुर । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा PATH एवं The Bristol Myers…
रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर…