CG : पति सुसाइड मामले में पत्नी गिरफ्तार, पुलिस के हाथ लगी डिजिटल सबूत …

दुर्ग। पति को आत्महत्या करने के लिए प्रताड़ित करने वाली पत्नी सहित तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसका भाई एवं मामा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना से संबंधित डिजिटल साक्ष्य मोबाइल को भी जब्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मृतक विशाल गुप्ता (30 वर्ष) निवासी गया नगर वार्ड क्रमांक 4 दुर्ग द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच की गई थी. मर्ग जांच के दौरान परिजनों के कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण एवं मेडिकल रिपोर्ट का परीक्षण बारीकी से किया गया. जांच में सामने आया था कि मृतक द्वारा 11 मार्च 2026 को आत्महत्या करने से पूर्व अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया था जिसमें उसने अपनी पत्नी एवं उसके परिजनों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का उल्लेख किया था. प्रताड़ना के कारण मानसिक रूप से आहत होकर मृतक द्वारा 11 मार्च की रात 10.30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया था. जांच के बाद पुलिस ने धारा 108, 3 ( 5 ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में टीम उत्तर प्रदेश रवाना की गई थी. तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर 29 मार्च को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने आरोपी तनु उर्फ मोहनी गुप्ता (25 वर्ष) निवासी गया नगर दुर्ग हाल पता जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश, शिव गुप्ता निवासी मौहदा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश तथा कृष्ण कुमार गुप्ता (50 वर्ष). निवासी सुमेरपुर पेलानी रोड जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

kgnews

Recent Posts

भोपाल के हुजूर-बैरसिया क्षेत्र में 2.10 लाख मकानों की गिनती का कार्य पूरा

भोपाल के हुजूर-बैरसिया क्षेत्र में 2.10 लाख मकानों की गिनती का कार्य पूरा

भोपाल जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों के सूचीकरण का काम किया…

19 minutes ago
MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून…

53 minutes ago
अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अंतरधार्मिक दंपती को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने से…

1 hour ago
MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

भोपाल  एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…

1 hour ago
MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों और अवैध गतिविधियों…

1 hour ago