छत्तीसगढ़

CG : पत्नी का पड़ोसी से बात करने पर पति ने पड़ोसी की हत्या कर दी…

कोरबा। जिले में पत्नी से बात करने पर पति ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काट डाला। पड़ोसी का आरोपी के घर आना-जाना था। वह आरोपी की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। इस बात से नाराज होकर उसने पड़ोसी की हत्या कर दी। आरोपी ने पड़ोसी के सिर और चेहरे पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी का है। जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी निवासी नंदकुमार पटेल (39 वर्ष) पत्नी और दो बच्चे के साथ रहता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का खून से सना शव देखा। लाश उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी जयकंवर के घर के पास बाड़ी में पड़ी हुई थी।

नंदकुमार के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म थे, जिससे साफ पता चलता है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही करतला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया।जांच के दौरान स्निफर डॉग ‘बाघा’ घटनास्थल से सीधे पड़ोसी जयकंवर के घर पहुंच गया। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई। जानकारी के अनुसार नंदकुमार का पड़ोसी जयकंवर के घर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि वह जयकंवर की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। लेकिन यह बात जयकंवर को पसंद नहीं थी। रविवार रात जब जयकंवर घर लौटा तो उसने पत्नी और नंदकुमार को हंसी-मजाक करते और बातचीत करते देखा। यह बात उसे बुरी लगी और इसी बात को लेकर नंदकुमार पटेल से उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया।

जयकंवर पड़ोसी नंदकुमार को घर के पास स्थित बाड़ी में ले गया और वहां उसकी पिटाई की फिर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से लगातार वार किए। इस हमले में नंदकुमार को गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर अपने घर चला गया। कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

दंतेवाड़ा : भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन भी…

39 seconds ago
CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक …

CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक …

दंतेवाड़ा : जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री देवेश  कुमार ध्रुव द्वारा…

4 minutes ago
CG : स्मार्ट एवं सतत कृषि को लेकर युवाओं ने रखे नवाचार, लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित हुआ वीबीवाईएलडी गोलमेज सम्मेलन …

CG : स्मार्ट एवं सतत कृषि को लेकर युवाओं ने रखे नवाचार, लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित हुआ वीबीवाईएलडी गोलमेज सम्मेलन …

दंतेवाड़ा : माई भारत एवं भोर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में वीबीवाईएलडी (विकसित भारत यंग…

7 minutes ago
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 84 युवाओं को मिले नियुक्ति-पत्र, एनएमडीसी में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण …

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 84 युवाओं को मिले नियुक्ति-पत्र, एनएमडीसी में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण …

दंतेवाड़ा : जिले के स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक एवं व्यावहारिक कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने…

11 minutes ago
CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित 'बिहान' (BIHAN) योजना…

20 minutes ago
CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) अंचल में हुए एक विशिष्ट सड़क  विकास से दशकों…

23 minutes ago