तखतपुर। पत्नी की बेवफाई से दुखी पति ने आत्महत्या कर ली है. मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए भाजपा नेता के बेटे को जिम्मेदार बताया है. मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है. जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलपान में रहने वाला देवलाल मरकाम पिता संत राम उम्र 52 वर्ष निवासी बेलपान की लाश अमने मार्ग के पास एक पेड़ में लटकता हुआ मिला. परिजनों ने बताया कि वह सुबह साढ़े चार बजे ही घर से निकल गया था.
लेकिन भोर होने के बाद आने जाने वालों ने उसकी लाश को लटकते देखकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को पेड़ से उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तलाशी में उसकी जेब से एक पत्र मिला ,जिसमें उसने अपनी मौत के लिए क्षेत्र के एक भाजपा नेता के बेटे को जिम्मेदार बताया है. पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है.
भोपाल अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद ब्रह्मलीन कैलाश सारंग जी…
भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने प्रदेश के सभी…
जनजातीय छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरूक रक्षा सखी अभियान…
सूरजपुर/रायपुर. छत्तीसगढ़ (या अन्य स्थानीय राज्यों) के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने जलाशयों/तालाबों के प्रबंधन…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार स्थित भोजशाला परिसर में राज्य…
भोपाल राजधानी के रासलाखेड़ी स्थित आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट, शुभ बिजनेस जोन के खिलाफ जिला…