छत्तीसगढ़

CG : पर्याप्त खाद उपलब्ध, भंडारण और वितरण पिछले वर्ष की तुलना में तेज

रायपुर.

पर्याप्त खाद उपलब्ध, भंडारण और वितरण पिछले वर्ष की तुलना में तेज

पर्याप्त खाद उपलब्ध, भंडारण और वितरण पिछले वर्ष की तुलना में तेजआगामी खरीफ सीजन के लिए बिलासपुर जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने व्यापक स्तर पर भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था की गई है। जिले में वर्तमान में 49 हजार 772 टन उर्वरकों का भंडारण उपलब्ध है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में उपलब्ध 37 हजार 987 टन भंडारण की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत अधिक है। किसानों की मांगों को देखते हुए शासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद का अग्रिम भंडारण किया गया है।
         
कृषि विभाग के उप संचालक पी.डी. हाथेश्वर ने बताया कि बिलासपुर जिले में खरीफ 2026 के लिए कुल 68 हजार 950 टन उर्वरक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 49 हजार 772 (65 प्रतिशत) उर्वरक उपलब्ध कराया जा चुका है। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धता 44 प्रतिशत थी। उर्वरक वितरण की स्थिति भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर है। जिले में इस वर्ष अब तक 26 हजार 131 टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 16 हजार 688 टन वितरण हुआ था।                 

बिलासपुर में सहकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में भंडारित उर्वरक का लगभग 58.33 प्रतिशत वितरण हो चुका है, जबकि बड़ी मात्रा में खाद अभी भी उपलब्ध है। इससे किसानों को आगामी कृषि कार्यों के लिए उर्वरक की कोई कमी नहीं होगी। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले की सभी समितियों एवं विक्रय केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार निकटस्थ सहकारी समिति या अधिकृत विक्रेता से उर्वरक प्राप्त करें तथा किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध है और वितरण कार्य सुचारू रूप से जारी है।

kgnews

Recent Posts

बिलासपुर बायपास के लिए 75.73 करोड़ रुपये मंजूर, डिप्टी सीएम साव ने दिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

बिलासपुर बायपास के लिए 75.73 करोड़ रुपये मंजूर, डिप्टी सीएम साव ने दिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

रायपुर. राज्य सरकार ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73…

37 minutes ago
महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता : आयोग अध्यक्ष यादव

महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता : आयोग अध्यक्ष यादव

महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता : आयोग अध्यक्ष यादव…

41 minutes ago
बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने…

41 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च साधन बनाया

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च साधन बनाया

विशेष लेख प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च…

43 minutes ago
दुर्ग नगर निगम का एक्शन, बिजली खंभों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस

दुर्ग नगर निगम का एक्शन, बिजली खंभों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस

दुर्ग. आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर बाजार । विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन भोपाल  "मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत…

2 hours ago