अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी रहेगा निर्धारित समय
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित मैदानी चिकित्सा संस्थाओं के संचालन समय में संशोधन किया गया है। शासन के आदेशानुसार अब पशु चिकित्सालय, पशु औषधालय, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र, कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र तथा मुख्य ग्राम इकाइयों का संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, डॉ जीएसएस तंवर ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार शासकीय अवकाश के दिनों में भी इन संस्थाओं का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा, ताकि पशुपालकों को आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। पशुधन विकास विभाग ने जिले के सभी पशुपालकों, डेयरी संचालकों, किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे पशु चिकित्सा एवं संबंधित सेवाओं का लाभ निर्धारित समयावधि में प्राप्त करें। विभाग के अंतर्गत संचालित सभी मैदानी संस्थाएं नए समयानुसार नियमित रूप से कार्य करेंगी। लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…