CG : पागल कुत्ते की वजह से गली में दहशत, 10 ग्रामीण घायल …
महासमुंद। जिले के ग्राम जामपाली और जंघोरा में पागल कुत्ते के आतंक से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है. पागल कुत्ते के काटने से अबतक लगभग दर्जनभर लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, अवारा कुत्ता बेहद आक्रामक हो चुका है और गांव की गलियों में घूम-घूमकर लोगों को निशाना बना रहा है. घटना के बाद गांवों में भय और दहशत का माहौल है. लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं, वहीं बच्चों को खास तौर पर घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है. घायलों में ग्राम जामपाली के भूषण ध्रुव, संतोष देवांगन, दृष्टि दीवान, रामलाल ध्रुव, पिथौरा के मनोज अग्रवाल, बरेकेल के धनंजय ठाकुर, तेज बाई, जंघोरा के रूपेश तिवारी, रोशनी सिन्हा तथा बरेकेल खुर्द के भूमि साहू शामिल हैं. सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कुत्ते को नहीं पकड़ा गया तो और भी लोग इसका शिकार हो सकते हैं.
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती, चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…
भोपाल पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…
रायपुर छत्तीसगढ़ में नवीन श्रम संहिताओं (New Labour Codes) के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक कल्याण…
रायपुर ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम बन…
रायपुर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और…