छत्तीसगढ़

CG : बेटे की गर्लफ्रेंड का गर्भपात कराया, पिता भी अरेस्ट …

बिलासपुर. बिल्हा क्षेत्र में दुष्कर्म और गर्भपात से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 3 मई को थाना बिल्हा में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उसने बताया कि आरोपी बलराम साहू (25 वर्ष) निवासी मुढीपार सम्बलपुरी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई. इसके बाद आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया. इतना ही नहीं, आरोपी अपने पिता रमेश कुमार साहू (46 वर्ष) के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया. पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें अपराध की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…

39 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

41 minutes ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

43 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

57 minutes ago
छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

58 minutes ago