बिलासपुर । बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अशोक नगर स्थित सीमा ब्रेवरेज पर कार्रवाई की। टीम ने गलत लेबलिंग के आरोप में पानी की 77 पेटियां जब्त कीं और फर्म को नोटिस जारी किया। इस कार्रवाई के दौरान मेलोडी आइसक्रीम का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया। सीमा ब्रेवरेज में पानी की बोतलों पर एक्सपायरी डेट प्रिंट नहीं थी और लेबलिंग गलत पाई गई, जिसके बाद फर्म से जवाब मांगा गया है।
यह कार्रवाई नवरात्रि और गर्मी के मौसम को देखते हुए जनस्वास्थ्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीपत स्थित गंगोत्री मिनरल वाटर प्लांट पर छापा मारकर हजारों बोतल और पाउच पानी जब्त किया था।आज की कार्रवाई अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन के मार्गदर्शन में हुई। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल थे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…