कोरबा। जिले के वनांचल में लाश मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सतरेंगा के डुबान क्षेत्र में एक युवती की लाश मिली है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह घटना वनांचल क्षेत्र सतरेंगा के खैरभावना की है। नहाने गए लोगों में उस समय हड़कंप मच गया।
जब पानी में एक युवती की लाश दिखी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. लेमरू थाना थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने दलबल सहित मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। जिस तरह से युवती की लाश मिली है उससे ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उसकी हत्या हुई है। हालांकि यह तो पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा. युवती की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास क्षेत्र में जुटी हुई है।
राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लंबे समय…
राजनांदगांव | मोहारा बाइपास में बने फ्लाई ओवर के ढलान पर एक विशाल और गहरा…
रायपुर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण परिवारों…
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…