CG : पार्षद बर्खास्त, आधार केंद्र में तोड़फोड़ के आरोप पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई …
भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड-16 बीआरपी कालोनी के पार्षद विनय नेताम को संभागायुक्त ने पद से बर्खास्त कर दिया है। संभागायुक्त एसएन राठौर ने निगम आयुक्त द्वारा प्रस्तुत आवेदन एवं विस्तृत जांच प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1996 की धारा 19(1)(अ) के तहत कार्रवाई की। क्या है पूरा मामला प्रकरण में 19 मार्च 2026 को निगम आयुक्त द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि पार्षद विनय नेताम ने अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करते हुए शासकीय कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न की। जांच एवं सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य, दस्तावेजों और तर्कों का गहन अध्ययन किया गया। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह आरोप प्रमाणित पाया गया कि संबंधित पार्षद ने नगर पालिक निगम रिसाली के मुख्यालय परिसर में स्थित आधार कक्ष में प्रवेश कर तोड़फोड़ की, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तथा अभद्र व्यवहार किया।
कोरबा।/वर्षाकाल 2026 के दौरान आवश्यकता होने पर बांगो बांध माचाडोली एवं हसदेव बॅराज दर्री से…
रायपुर। शनिवार पूर्वाह्न औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में आग लगी। यहां टायर…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने…
महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की…
खैरागढ़। जिले के केसीजी अंतर्गत गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के…
सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक तकनीकी…