छत्तीसगढ़

CG : पालतू पशु दुकानों व डॉग ब्रीडिंग सेंटर का पंजीयन अनिवार्य …

बिलासपुर । जिले में संचालित सभी पालतू पशु दुकानों को संचालन दिनांक से 60 दिवस के भीतर तथा डॉग ब्रीडिंग सेंटरों को पशु प्रजनन एवं विपणन नियम 2017 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड में पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। पालतू पशु दुकान नियम 2018 की कंडिका 2(अ) के अनुसार पालतू पशुओं की श्रेणी में श्वान, बिल्ली, खरगोश, गिनी पिंग, हैमस्टर, मूसक या चूहिया एवं पिंजरा बंद पक्षी (एक्जोटिक रंगीन चिड़िया) शामिल हैं।

पंजीयन हेतु आवेदन कार्यालय संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ, बिलासपुर में जमा किए जाएंगे, जिन्हें छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड, रायपुर को पंजीयन के लिए प्रेषित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड, रायपुर द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिले में संचालित अपंजीकृत पालतू पशु दुकानों एवं डॉग ब्रीडिंग सेंटरों, जिनके द्वारा पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध सीलबंदी की कार्यवाही की जाए।

जिले में संचालित अपंजीकृत पालतू पशु दुकानों एवं डॉग ब्रीडिंग सेंटर संचालकों को 5 दिवस के भीतर कार्यालय संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग में संपर्क कर पंजीयन हेतु विधिवत आवेदन प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित अवधि के पश्चात अपंजीकृत पालतू पशु दुकानों एवं डॉग ब्रीडिंग सेंटरों को सीलबंद किए जाने की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…

11 minutes ago
CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

15 minutes ago
CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

अहिवारा । नगर पालिका परिषद अहिवारा में गुरुवार को राज्य प्रवर्तित एवं अधोसंरचना मद के…

18 minutes ago
Bastar News: अंतिम चरण में गोंचा महापर्व की तैयारियां, उत्सव को लेकर बढ़ा उत्साह

Bastar News: अंतिम चरण में गोंचा महापर्व की तैयारियां, उत्सव को लेकर बढ़ा उत्साह

बस्तर. बस्तर में ऐतिहासिक गोंचा महापर्व की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंचने लगी हैं.…

18 minutes ago
CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

21 minutes ago
CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

भिलाई । पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे भिलाई के 10 श्रद्धालुओं के…

31 minutes ago