CG : पिता और पुत्र ने पड़ोसी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया

रायगढ़, खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चपले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष गंभीर घटना का रूप ले लिया । इस दौरान आरोपी पिता-पुत्र ने पड़ोसी अधेड़़़ व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के संबंध में ग्राम चपले निवासी विमला पटैल (43 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका चपले डीपापारा में मकान है जिसे किराए पर दिया गया है। उक्त मकान के पास ही ओमशंकर पटैल का भी मकान स्थित है। जमीन के सीमांकन को लेकर ओमशंकर और उसके पिता जोहित राम पटैल पूर्व में कई बार विवाद कर चुके थे। 18 अगस्त की शाम विमला पटैल के पति पुरुषोत्तम पटैल और जेठ कमल प्रसाद पटैल (55 साल) मकान के सामने मेन गेट लगवा रहे थे, तभी ओमशंकर और उसके पिता पहुंचे और गेट लगाने से मना करते हुए विवाद करने लगे। विवाद के दौरान जोहित राम ने बेटे ओमशंकर को मारने के लिए उकसाया, जिस पर ओमशंकर अपने दुकान से चाकू लेकर आया और कमल प्रसाद पटैल पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के प्रहार से कमल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्रीमती विमला पटैल की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 451/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपी ओमशंकर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। दो आरोपी होने से अपराध में 3(5) बीएनएसएस की धारा भी जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपियों में (1) ओमशंकर पटैल पिता जोहित राम पटैल उम्र 33 वर्ष एवं (2) जोहित राम पटैल पिता स्व. बुलाउ राम पटैल उम्र 61 वर्ष शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

2 hours ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

2 hours ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

2 hours ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

3 hours ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

3 hours ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

3 hours ago