जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक पिता ने बेटे की हत्या कर दी। शराब के नशे में विवाद करने पर पिता ने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरपानी खोंगा की है। जानकारी के मुताबिक मृतक अनिल राम (48) शराब का आदी था और आए दिन शराब के नशे में पारिवारिक बातों को लेकर झगड़ा-विवाद करता था। 4 जनवरी को घर में मेहमान आये थे, और वहां अनिल राम रात को लगभग 12ः30 बजे शराब के नशे में चूर होकर आया। इसके बाद अपने पिता रोन्हा राम (60) के कमरे में जाकर उनसे घरेलू बातों को लेकर लड़ाई-झगड़ा करने लगा। इस दौरान आवेश में आकर पिता रोन्हा राम ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर अनिल राम के सिर में 3 से 4 बार वार कर दिया। अनिल राम जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…