CG : पीएम किसान सम्मान निधि से उमेश नंदराम को मिला आर्थिक संबल,

रायपुर | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ग्रामीण किसानों के लिए सशक्त आर्थिक आधार बन रही है। जशपुर विकासखंड के ग्राम सालहेकेराडीह निवासी कृषक उमेश नंदराम भी इस योजना से लाभ प्राप्त कर खेती-किसानी को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उन्हें इस योजना की 20वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें खेती के कार्यों में समय पर सहयोग मिला है।

नंदराम ने बताया कि वे कई वर्ष से पीएम किसान योजना के नियमित लाभार्थी हैं। प्रत्येक किस्त से खेती संबंधी कार्यों में सहायता मिलती है, जिससे कृषि कार्यों की गति बनी रहती है। इस बार प्राप्त राशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी तथा खेत में मजदूरी भुगतान के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सहायता समय पर उपलब्ध होने से कृषि कार्य में आसानी हो गई है। 

उमेश नंदराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। आर्थिक सहायता मिलने से किसान अपने खेती संबंधी संसाधन समय रहते जुटा पा रहे हैं और आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती में आवश्यक निवेश के लिए वित्तीय संबल प्रदान करना तथा कृषि कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता देना है।

पीएम किसान योजना से लाभान्वित होकर उमेश नंदराम जैसे किसान आत्मविश्वास के साथ आधुनिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कृषि क्षेत्र की उन्नति एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा …

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा …

एमसीबी : जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में…

8 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

10 minutes ago
CG : केबिनेट बैठक 08 जुलाई को …

CG : केबिनेट बैठक 08 जुलाई को …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार,…

14 minutes ago
रायपुर : जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग प्रतिबद्ध: डॉ. आशा लकड़ा

रायपुर : जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग प्रतिबद्ध: डॉ. आशा लकड़ा

रायपुर : जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग प्रतिबद्ध:…

14 minutes ago
CG : खेत में बाप-बेटे की मौत, करंट में चिपक गए दोनों …

CG : खेत में बाप-बेटे की मौत, करंट में चिपक गए दोनों …

कवर्धा। जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों में बिछाए जा रहे अवैध विद्युत…

18 minutes ago
रायपुर : विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर : विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर : विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री  लक्ष्मी…

32 minutes ago