महासमुंद। सुप्रसिद्ध चंडी माता मंदिर घुंचापाली-बागबाहरा में उपद्रव और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 से 4 युवक नशे की हालत में मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां दहशत फैलाते हुए मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार, चंडी पहाड़ी पर स्थित यह चंडी माता मंदिर भालुओं के प्रतिदिन मंदिर आने के लिए भी प्रसिद्ध है। शाम के समय मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। इसी दौरान कुछ युवक मंदिर परिसर में पहुंचे और चाकू लहराते हुए उत्पात मचाने लगे।
उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट भी की, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं उपद्रवियों द्वारा की गई मारपीट की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर 3 से 4 आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
खरगोन खरगोन में निमाड़ रेंज की पहली महिला डीआईजी सिमाला प्रसाद ने शुक्रवार को अपना…
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…
सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…
बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…
खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…