छत्तीसगढ़

CG : पुलिसकर्मियों के लिए नि:शुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय की उपस्थिति में मॉ सरस्वती के फोटो में दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर नि:शुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ किया गया। स्वयं सेवी डॉक्टर हीरा महावर द्वारा पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के लिए अपने हॉस्पिटल में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस विभाग के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की निःशुल्क नेत्र जाँच की गई एवं चश्मे के नंबर भी दिये गये।

नेत्र शिविर में आये सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक नेत्र के संबंध में उचित परामर्श दिया गया।

शिविर के आयोजन से समय रहते हमारे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के नेत्र से संबंधित बीमारियों से बच सकते हैं एवं यातायात पुलिस कर्मियों के लिए धूल एवं अल्ट्रावायलेट किरण से बचने विशेष चश्मा लगाने की सलाह दी गई। साथ ही उन्हें नेत्र के प्राथमिक स्तर पर ही परेशानी की जानकारी प्राप्त हो जाती है जिससे वह समय रहते उपचार लेकर अपने ऑख को स्वस्थ्य रख सकते हैं।

उक्त नि:शुल्क नेत्र शिविर में डीएसपी. ट्रैफिक मणिशंकर चंद्रा,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,उनि.प्रेम प्रसाद उपाध्याय,सउनि. चंद्रशेखर देवांगन,रामकृष्ण साहू,रिखी राम साहू,घनश्याम वर्मा सहित रक्षित केन्द्र धमतरी, थाना कोतवाली, थाना रूद्री,थाना अर्जुनी एवं यातायात के लगभग 50 से 60 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने लाभ लिया।

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

9 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

10 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

11 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

11 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

11 hours ago