बिलासपुर जिले में अवैध शराब पकड़ने गए आरक्षक के हाथ को महिला ने दांत से काट लिया और अपने पति को भी भगा दिया। इस दौरान आरोपी परिवारवालों ने मिलकर पुलिसकर्मियों को घेर लिया, फिर उनकी वर्दी फाड़कर हाथापाई की। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम परसदा में अवैध शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर रतनपुर थाने के मुंशी सैय्यद अकबर अली और आरक्षक नंदकुमार यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अवैध शराब का धंधा करने वाले सुनील देवार के घर में दबिश दी और उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे पेट्रोलिंग गाड़ी में बैठा रहे थे, तभी इसका विरोध करते हुए सुनील के परिवार वाले आ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और हंगामा मचाते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में भोपाल और इंदौर में…
विश्व पर्यावरण दिवस विशेष तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण ड्रोन निगरानी, स्मार्ट…
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की…
जांजगीर-चांपा. जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से…
मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम इंदौर में…