छत्तीसगढ़

CG: वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

बालोद सिवनी बालाजी रिसॉर्ट पर मानव अधिकार के प्रति बेहतर जागरूकता हेतु बालोद पुलिस के तत्वाधान मे राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 13 जिले सुरजपुर, कोरिया, जशपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, नारायणपुर, कोण्डागांव कांकेर से 18 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। पूर्व में इन प्रतिभागियों का जिला एवं संभाग स्तर पर क्रमशः दो चरणों में प्रतियोगिता हुई थी जिसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित होकर बालोद पहुंचे। कार्यक्रम की शुरूआत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव तथा अन्य विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बालोद पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस जीवन और मानवाधिकार के मध्य महीन रेखा के संबंध में प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि रिटायर्ड डीआईजी आर.एस.नायक ने मानव अधिकार और मानव कर्तव्यों के बारे में अपनी राय रखी। तत्पश्चात प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने मानव अधिकार को लेकर बेहतर तरीके से पक्ष-विपक्ष रखकर अपना विचार व्यक्त किया। मानव अधिकार के पक्षधरों ने शासन प्रशासन को निरंकुश होने से बचने के लिए, इतिहास मे हुए शोषण से बचाने के लिए मानवाधिकार की भूमिका के संबंध में अपना तर्क रखा। वही विपक्ष की ओर से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के बारे में अपनी राय रखी गयी। बेहतर पक्ष विपक्ष रखने वाले तीन प्रतिभागी अधिकारी कर्मचारी विजेता हुए जिसमें प्रथम स्थान पर प्रधान आर. संदीप देशमुख जिला राजनांदगांव, द्वितीय स्थान- उप निरीक्षक उमाशंकर पाण्डे, तृतीय स्थान पर प्रधान आर. निर्मल बड़ा जशपुर जिला रहें। मानवाधिकार पर किताब लिखने वाले प्रधान आरक्षक हुलेश्वर जोशी को भी विशेष पुरस्कार से नवाजा गया ।विजेताओं को पुरूस्कार तथा सभी अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

kgnews

Recent Posts

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

51 minutes ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

1 hour ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

1 hour ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

1 hour ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

1 hour ago