छत्तीसगढ़

CG : पुलिसकर्मी के भाई का अपहरण फिर Murder, नक्सल वारदात से सनसनी

नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने पुलिसकर्मी के भाई का अपहरणकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सन्नू उसेंडी (30) का शव रविवार रात जिले के ओरछा गांव के बटुमपारा चौक पर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि उसेंडी राज्य पुलिस की इकाई ‘बस्तर फाइटर्स’ के एक सिपाही का भाई था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा इलाके का निवासी उसेंडी नारायणपुर शहर में रह रहा था और उसकी एक चाय की दुकान थी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार (28 जून) को नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कोहकामेटा के नजदीक कुतुल गांव के एक स्थानीय बाजार से नक्सलियों ने उसेंडी को अगवा कर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को संदेह था कि उसेंडी पुलिस का मुखबिर है जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को कुतुल से लगभग 20 किलोमीटर दूर ओरछा में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

हर जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की पहल करे

हर जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की पहल करे

भोपाल  मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला अपनी…

13 minutes ago
छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज

छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज

रायपुर छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की नवीन ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ को प्रभावी, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण…

18 minutes ago
नारायणपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात

नारायणपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात

रायपुर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं…

18 minutes ago
मंत्री परमार ने कुआं हादसे में दिवंगत श्रमिकों के परिजन से की भेंट

मंत्री परमार ने कुआं हादसे में दिवंगत श्रमिकों के परिजन से की भेंट

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री  इन्दर…

28 minutes ago
योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों…

48 minutes ago