बलरामपुर। अवैध शराब बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने वाले आबकारी उप निरीक्षक के साथ उनकी टीम से भाजपा पार्षद और भाजयुमो पदाधिकारी ने बदसलूकी कीण् आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू ने मामले की थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैण्

दर्ज कराए गई शिकायत के मुताबिकए 16 जून को दोपहर 2 बजे रामानुजगंज वार्ड 15 में रमेश पासवान पिता शिवपूजन पासवान के ठिकाने पर छापा मारा गयाए जिसमें 7 लीटर महुआ शराब और 240 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गयाण् मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने से पहले स्वास्थ्य जांच के लिए रामानुजगंज अस्पताल में लाया गया थाण् उपनिरीक्षक नीरज साहू ने बताया कि इस दौरान फोन कर अपने आप को वार्ड 15 रामानुजगंज पार्षद सिद्धार्थ यादव बताते हुए आरोपी रमेश पासवान को तुरंत छोड देने का दबाव बनाने लगाण् इस पर गैर जमानती प्रकरण होने की जानकारी देते हुए आरोपी को नहीं छोड़ पाने की बात कहने पर सामने वाला शख्स देख लेने की धमकी देने लगाण्

शिकायत में बताया गया कि इसके बाद तीन लोग अस्पताल में आएए जिनमें अश्विन गुप्ताए सिद्धार्थ यादव और एक अन्य व्यक्ति शामिल थेण् आते ही तरह.तरह के आरोप लगाते हुएए अश्लील गाली.गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दीण् इसके बाद अभिरक्षा से आरोपी को भगाने का प्रयास किया गया

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *