CG : पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में 7 किलो गांजा व 131 नग नशीले इंजेक्शन का किया गया नष्टीकरण…

एमसीबी । पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के निर्देशानुसार आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। जिले के थाना खड़गवां, चिरमिरी, झगराखाण्ड, मनेन्द्रगढ़, केल्हारी एवं जनकपुर में वर्ष 2021 से 2025 तक नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज कुल 16 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थ गांजा एवं नशीली इंजेक्शनों का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

इस कार्यवाही के अंतर्गत 7 किलो 430 ग्राम गांजा जिसकी बाजार कीमत 80 हजार 500 रुपये आंकी गई है तथा 131 नग नशीली इंजेक्शन जिनकी कीमत 2 हजार 600 रुपये है, को अधिकृत प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। नारकोटिक्स एक्ट के तहत जब्त इन मादक पदार्थों का नष्टीकरण पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ ए. टोप्पो, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तरसीला टोप्पो एवं प्रभारी आबकारी अधिकारी शशीकला पैकरा भी मौजूद रहीं। जिला आबकारी प्रभारी एमसीबी की टीम के साथ उप निरीक्षक आर.एन. गुप्ता थाना प्रभारी चिरमिरी, प्रधान आरक्षक संजय पाण्डेय, लालसिंह पवार, संतोष सिंह, पुरुषोत्तम बघेल, जितेन्द्र मिश्रा, राकेश शर्मा, आरक्षक दीप नारायण तिवारी, उदयभान सिंह, हिरत सिंह, विनोद सिंह, भुनेश्वर राजवाड़े, अजय भगत एवं प्रभात गिरी भी मौके पर उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग का कहना है कि इस प्रकार की कार्यवाही से समाज में यह संदेश जाएगा कि अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में लगातार नशा तस्करी एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से सतत अभियान चला रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि नशे की गिरफ्त से युवाओं को बचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है और ऐसे माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

16 minutes ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

26 minutes ago
जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक…

1 hour ago
बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

सुकमा/रायपुर. बांस के उपयोग को बढ़ावा देने और इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की…

1 hour ago
योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

2 hours ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

2 hours ago