CG : 20 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, कई मरीजों को मिलेगा नया जीवन…

खैरागढ़ । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान भवन में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बघेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 20 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में छुईखदान की युवा संस्था के शरद वैष्णव ने विशेष सहयोग प्रदान किया। साथ ही, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उपस्थित लोगों को हेलमेट भी वितरित किए गए।

धरती आबा योजना अंतर्गत ट्रांजैक्ट वॉक एवं विलेज एक्शन प्लान पर चर्चा धरती आबा योजना अंतर्गत आदिकर्म योगी अभियान के तहत विकासखंड प्रतापपुर के ग्राम शिवपुर में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने भारत सरकार के पर्यवेक्षक दल, आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों के साथ ट्रांजैक्ट वॉक किया। इस दौरान ग्राम के समग्र विकास हेतु आवश्यक कार्यों का चयन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी (MoTA) प्रमोद कुमार के साथ विलेज एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा की । उल्लेखनीय है कि आदि सेवा पर्व अभियान के माध्यम से आदिवासी समुदायों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने भी अपनी आवश्यकताओं एवं सुझावों को साझा किया।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

5 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

6 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

6 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

6 hours ago