कोरबा. जिले में एक शराबी ने जमकर बवाल काटा है. शराबी ने पहले तो नशे में धुत होकर गांव में उत्पात मचाया. आरोपी आदतन शराबी बताया जा रहा है. शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान शराबी पुलिसकर्मी से भीड़ गया और थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद पुलिस आरक्षक ने भी शराबी युवक पर भी थप्पड़ बरसा दिए. मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिल्ली बोईदा का है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनिल नायक ने शराब पीकर गांव में जमकर उत्पात मचा रहा था. इससे परेशान गांव वालों ने पुलिस से शिकायत की. सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची. लेकिन आरोपी अनिल का शराब के नशे में जोश हाई होने से उसने पुलिसकर्मी जितेंद्र रात्रै को भी नहीं छोड़ा. पहले तो आरोपी ने डॉयल 112 वाहन के पीछे के शीशे को तोड़ दिया. जब आरक्षक जितेंद्र ने आरोपी को थाने लेकर जाने के लिए वाहन में बैठाने की कोशिश की तो उसने कॉलर पकड़ लिया. जिसके बाद नशे में धुत आरोपी अनिल ने आरक्षक को थप्पड़ मार दिया. पुलिसकर्मी ने भी आरोपी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी.
रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…
रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…
रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…
ग्वालियर उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…