छत्तीसगढ़

CG : पुलिस टीम कोरबा में बाल विवाह रोकने में सफल …

कोरबा। कोरबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 साल की नाबालिग लड़की और 15 साल के लड़के की शादी कराई जा रही थी। ऐन वक्त पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और मानिकपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाह को रुकवा दिया। जानकारी के मुताबिक, चिमनीभठा वार्ड नम्बर 14 में रहने वाले 15 साल का नाबालिग दूल्हा और 13 साल की दुल्हन एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों की जिद के आगे झुककर परिजनों ने सामाजिक रीति-रिवाज से उनकी शादी करने का फैसला कर लिया था। घर पर मंडप सज चुका था और गाजे-बाजे के साथ बारात भी आ चुकी थी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दी। सूचना मिलते ही जब टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद मेहमानों और परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने दोनों पक्षों को बाल विवाह के बारे में समझाया और जागरूक किया। टीम की समझाइश और कानूनी कार्रवाई के डर के बाद दोनों पक्ष शादी रोकने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन अपने-अपने घर लौट गए। हैरानी की बात ये है कि वार्ड में आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता और सहायिका को इसकी भनक तक नहीं लगी।

kgnews

Recent Posts

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

3 minutes ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

18 minutes ago
CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

सूरजपुर । राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम…

20 minutes ago
CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) नेहरू राम…

22 minutes ago
CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष…

25 minutes ago
CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

बेमेतरा । जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन…

33 minutes ago