CG : पुलिस ने बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री पर लगाई रोक …

बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि की सप्तमी-अष्टमी की रात महामाया देवी दर्शन के लिए पदयात्री श्रद्धालु आज शाम निकलेंगे। इसके चलते बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर शाम 4 बजे से भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रूट पर पेट्रोलिंग की अलग-अलग टीमें गश्त पर रहेंगी। इस दौरान पुलिस ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करेगी। एसएसपी रजनेश सिंह ने बिलासपुर से रतनपुर तक के 25 किलोमीटर के मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

शाम 4 बजे से रतनपुर जाने वाले सभी भारी वाहनों को रोक दिए जाएंगे, ताकि पदयात्रियों को सुगम और सुरक्षित रास्ता मिल सके। पिछले सालों में पदयात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्व हुड़दंग और बाइक से तेज रफ्तार फर्राटे मारते हुए स्टंट भी करते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस बार पुलिस ब्रीथ एनालाइजर के साथ फिक्स पॉइंट पर तैनात रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

पदयात्रा के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक वारदात न हो इसलिए सिविल में भी पुलिस की टीम तैनात रहेगी। यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने, विवाद और हुड़दंग करते पाए जाने पर सीधे ऐसे लोगों को पेट्रोलिंग टीम थाने पहुंचाएगी। श्रद्धालुओं के लिए एंबुलेंस और क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात रहेगी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

बस्तर. राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में बस्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश…

18 minutes ago
राजनांदगांव : गुम हुई दो नाबालिग युवतियों को ​ किया गया बरामद…

राजनांदगांव : गुम हुई दो नाबालिग युवतियों को ​ किया गया बरामद…

डोंगरगांव| डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम से 17 जून को दो नाबालिग युवतियांे के घर से…

22 minutes ago
CG : आबकारी विभाग के वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल …

CG : आबकारी विभाग के वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल …

मुंगेली। मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक…

23 minutes ago
जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का…

24 minutes ago
राजनांदगांव : प्रभारी मंत्री की मंजूरी, फिर टेंडर के बाद देंगे वर्क ऑर्डर…

राजनांदगांव : प्रभारी मंत्री की मंजूरी, फिर टेंडर के बाद देंगे वर्क ऑर्डर…

राजनांदगांव , जीवन दीप समिति की बैठक में 11 अहम प्रस्तावों पर सहमति बनने के…

24 minutes ago
सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को…

26 minutes ago